Home उत्तर प्रदेश कैमूर वन्य जीव प्रभाग की नई डी.एफ.ओ.बनी आरुषी मिश्रा

कैमूर वन्य जीव प्रभाग की नई डी.एफ.ओ.बनी आरुषी मिश्रा

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय)  उन्नाव जनपद से स्थानांतरित डी.एफ.ओ. आरुषी मिश्रा अब मीरजापुर की डी.एफ.ओ. होगीं। वे अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के लिये जानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश की मूल निवासी आरुषी मिश्रा सन् 2020 बैच की आई. एफ. एस अधिकार है। उन्होने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनिरिंग (बी.टेक.) की डिग्री हासिल की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और वर्ष 2020 में आई. एफ. एस. बनी। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग डी.एफ.ओ. के रूप मे चंबल में हुई। चम्बल के बाद उन्हें उन्नाव का डी.एफ.ओ. बनाया गया। उन्नाव में उन्होंने नवाबगंज पक्षी अभयारण्य और अन्य प्राकृतिक वन क्षेत्रों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने कार्यकाल के दौरान वह सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण और वन कानूनों के प्रति लोगों को जागरुक करती रही हैं। कैमूर वन्य जीव प्रभाग जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में आरुषी मिश्रा जैसी अनुभवी अधिकारी की तैनाती अहम कदम माना जा रहा है। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा रायबरेली से पूरी हुई है।