Home उत्तर प्रदेश कैंटोनमेंट बोर्ड और डीएसए क्लब को मिली जीत

कैंटोनमेंट बोर्ड और डीएसए क्लब को मिली जीत

अक्षित रावत को मैन ऑफ द मैच देते ताहिर अब्बास एवं जैद को मैन ऑफ द मैच देते नितिन सिब्बल

PRAYAGRAJ NEWS: कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब और डीएसए क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर डीआरएम कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। डीएसए मैदान पर बुधवार रात के लिए गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 22 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन (अक्षित रावत 73, आर्यन कुमार 17, जय पांडेय 2/12, अयान सिंह 2/28) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की टीम 22 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन (कर्तव्य सिंह 26, शौर्य कुमार 24, वेदांत यादव 18, सजल तिवारी 3/22, कुशाग्र पांडेय, प्रियांशु कुमार व नबीला एक-एक विकेट) ही बना सकी। अक्षित रावत को पूर्व रणजी क्रिकेटर एवं बीसीसीआई पैनल के अंपायर ताहिर अब्बास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। गुरुवार सुबह खेले गए मुकाबले में एमआईसी ए ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन (आर्यन 41, गुलाम कादिर 22, यश 2/16, आर्यन गुप्ता, मोहित व चंचल एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब ने 16.5 ओवर में दो विकेट पर 121 रन (जैद 42, कार्तिकेय तिवारी 20, आर्यन, हमज़ा अली एक-एक विकेट) बना लिए। जैद को पूर्व क्रिकेटर नितिन सिब्बल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।