Home उत्तर प्रदेश केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, बेहतर जांच सुविधा का दावा

केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, बेहतर जांच सुविधा का दावा

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
FATEHPUR NEWS: जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेंटर के प्रबंधक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनका उद्देश्य मरीजों को बिना किसी असुविधा के सटीक और समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा, जिससे मरीजों को निरंतर सुविधा मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि केयर हेल्थ सेंटर में समस्त प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांच के साथ-साथ सभी प्रकार की रक्त संबंधी जांच आधुनिक एवं उच्च तकनीकी मशीनों के माध्यम से की जाएगी। साथ ही केंद्र की स्थापना शासन और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट बाबू सिंह यादव, जिला बार अध्यक्ष, एडवोकेट वसीम अंसारी, एडवोकेट असलम खां, एडवोकेट नरोत्तम सिंह, एडवोकेट श्रीराम पटेल, लकी अंसारी, एहतेशाम एडवोकेट, आफताब अहमद, राजकुमार मौर्य, आसिफ रजा, सैफ खान, साकिब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस सेंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।