हीरालाल सरोज ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को कौशाम्बी का प्रभारी मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले भर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक हीरालाल सरोज ने कृष्णा पासवान को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रभारी मंत्री बनने से जनपद के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा पासवान एक अनुभवी एवं जनहितैषी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।हीरालाल सरोज ने कहा कि प्रभारी मंत्री के रूप में कृष्णा पासवान जिले की विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करेंगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन कल्याण और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देंगी। इससे कौशांबी के विकास को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि जैसे ही यह खबर कार्यकर्ताओं तक पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। सिराथू में हीरा सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कृष्णा पासवान के मार्गदर्शन में कौशाम्बी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृष्णा पासवान के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद को विकास की नई पहचान मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। इस अवसर मण्डल महामन्त्री विपिन यादव, दीपक शुक्ला, दीपक गुप्ता नामित सभासद आलोक सिंह बृजेश मिश्रा, गौतम भट्ट, रूपचंद गौतम, कंधई लाल वर्मा आदि कार्यकर्तावों सहित नगरवासी लोग मौजूद रहे।







