Home उत्तर प्रदेश कुल्हड़ चाय के साथ खास अंदाज में स्वाद परोस रहा टीयोलॉजी कैफे

कुल्हड़ चाय के साथ खास अंदाज में स्वाद परोस रहा टीयोलॉजी कैफे

JHANSI NEWS : शहर में चाय प्रेमियों के लिए टीयोलॉजी कैफे का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘यार मेरा कुल्हड़’ थीम के साथ शुरू हुए इस कैफे में पारंपरिक कुल्हड़ चाय के साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कैफे का शुभारंभ श्रीमती एस.डी. सचान एवं नरेश चंद्र सचान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कैफे की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। टीयोलॉजी कैफे में चाय की विभिन्न वैरायटी के अलावा स्नैक्स, सैंडविच, मैगी, पास्ता, बर्गर सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। कुल्हड़ में चाय परोसने का पारंपरिक अंदाज कैफे की खासियत है, जो युवाओं और चाय प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। संचालकों ने बताया कि आधुनिक कैफे के माहौल के साथ देसी स्वाद और कुल्हड़ की परंपरा को जोड़ने का प्रयास किया गया है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने कैफे की पहल की सराहना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए स्वाद और बेहतर सेवा का नया विकल्प बताया। इस अवसर पर इंजी. पवित्र सिंह, डॉ. सचित्र सचान, इंजी. राहुल सचान, इंजी. रिचा चौहान, श्रीमती निशा सचान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।