PRAYAGRAJ NEWS: जसरा 2026 में घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम में कई मेधावी छात्रों ने विपरीत परिस्थितियों को मात देकर शानदार सफलता हासिल की है।श्री नाथ सत्यनारायण इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र आशीष कुशवाहा दसवीं का छात्र 96ः अंक लाकर रचा इतिहास। कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और मेहनत का जुनून तो गरीबी की दीवारें भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। इस बात को सच कर दिखाया है प्रयागराज यमुना पार क्षेत्र के आरा टोला रेरा गांव का निवासी आशीष कुशवाहा होनहार छात्र 96ः अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का सर ऊंचा किया है ।बल्कि स्कूल सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। आशीष कुशवाहा कि यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी चुनौती पूर्ण रही है। अपने पिता के संघर्ष को समझा और रातों की नींद त्याग कर कड़ी मेहनत की। आज उनकी इस लग्न में न केवल उनके परिवार की उम्मीदों को पंख दिए हैं बल्कि यह साबित किया है की प्रतिभा किसी सुख सुविधा की मोहताज नहीं होती। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तरफ से छात्र को अंग वस्त्र बुक,किताब देकर सम्मानित किया गया वही विद्यालय के प्रबंधक श्यामसुंदर तिवारी ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस मौके पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया है इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, प्रबंधक,शिक्षक सहित छात्र छात्रा अभिभावक मौजूद रहे ।







