Home उत्तर प्रदेश किडजी प्री-नर्सरी स्कूल का शुभारंभ, मंत्री राकेश सचान ने किया उद्घाटन

किडजी प्री-नर्सरी स्कूल का शुभारंभ, मंत्री राकेश सचान ने किया उद्घाटन

FATEHPUR NEWS: शहर के गणेश विहार कॉलोनी, आवास विकास स्थित पानी की टंकी के समीप किडजी प्री-नर्सरी स्कूल का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।
विद्यालय के संचालक नितिन सचान ने बताया कि किडजी प्री-नर्सरी स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी तक के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को वातानुकूलित (एसी) कक्षाओं में आधुनिक सुविधाओं के साथ खेल-खेल में सीखने की पद्धति के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर चीफ हेड सेजल चतुर्वेदी, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, रति श्रीवास्तव, संगीता सचान, हर्षिता सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, राजा रणजीत सिंह एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहरी, बबलू कालिया, नितिन सिंह, सोनू सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।