PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी आज रविवार को दिन में डेढ़ बजे लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। सांसद प्रमोद तिवारी साढ़े तीन बजे मनीपुर में हो रही श्रीमदभागवत कथा में शामिल होंगे। वहीं वह दिन में साढ़े ग्यारह बजे नसीरपुर, राजापुर, खानीपुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।







