Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने बिजली तथा खाद के कुप्रबंधन को...

कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने बिजली तथा खाद के कुप्रबंधन को लेकर सरकार पर बोला तगड़ा हमला

पेपरलीक पर जबाबदेही की जगह राहुल व प्रियंका को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट की पराकाष्ठा:मोना

PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रतियोगी परीक्षाओं मे पारदर्शिता की मांग को लेकर दिल्ली समेत देश भर में जायज मांगो को लेकर छात्रों के आंदोलन पर पुलिसिया बबर्रता को पूरी तरह अमानवीय करार दिया है। उन्होने कहा कि युवाओं व छात्रों की मांग पर जबाबदेही के लिए संसद में विपक्ष ने सरकार से चर्चा की मांग रखी। उन्होने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने इस मांग को अनसुनी करते हुए पेपरलीक से मुंह मोड़ने का प्रयास किया। बुधवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंची विधायक मोना ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी के संसद में विपक्ष की अनदेखी को लेकर युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से विरोध की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को जबरिया हिरासत में लेने की हिंसक कार्रवाई की भी पराकाष्ठा की। उन्होने कहा कि युवाओं तथा छात्रों की जायज मांग को सरकार को फौरन स्वीकार करना चाहिए। वहीं सीएलपी नेता मोना ने निष्पक्षतापूर्वक परीक्षाएं न करा पाने तथा पेपरलीक की नैतिक जिम्मेदारी लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से फौरन इस्तीफे की मांग पर भी जोर दिया। वहीं क्षेत्रीय दौरे के दौरान विभिन्न स्थानांे पर लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में विधायक आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश खासकर गृह जनपद प्रतापगढ़ में अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी सूबे की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होने कहा कि बिजली के बिल अनियमित हैं और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। वहीं विधायक मोना ने खरीफ की फसल के समय भी किसानों को यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध न करा पाने को लेकर भी घेराबंदी की। उन्होने कहा कि भाजपा किसानों के फसल की आय दोगुनी करने का ढ़िढोरा पीटा करती है। उन्होने कहा कि कड़वी सच्चाई यह है कि फसल के उत्पादन में लागत भी अधिक लग रही है और सही समय पर किसान को खाद तक सरकार उपलब्ध कराने में विफल है। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकारें किसानों तथा युवाओं व छात्रों के साथ महिलाओं के भी अधिकार तथा सुविधाओं को लेकर पूरी तरह बेफिक्र है। उन्होने कहा कि सरकार का हर वायदा खोखला साबित हुआ है। विधायक मोना का ननौती सीमा पर कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू तथा पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक मोना ने बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेकते हुए यहां सांसद प्रमोद तिवारी एवं स्वयं द्वारा स्वीकृत करायी गयी पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होने लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर लोगों की समस्याओं की भी सुनवाई की। विधायक मोना ने लोगों को समस्याओं के समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। वहीं उन्होने मंगापुर, रेहुआ लालगंज, मुरैनी, बूबूपुर, भगौरा, अमावां में भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़ी योजनाओं के संचालन में सहयोग मांगा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, केडी मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, बृजकिशोर त्रिपाठी, राजू मिश्र, त्रिभु तिवारी, रामबोध शुक्ला, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष मिश्र, प्रभात ओझा, शिवभीख सिंह, मनीष सिंह, विनोद मिश्र, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, लाल गजेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप तिवारी, राकेश यादव आदि रहे।