कचहरी प्रांगण में निकली शोभायात्रा, हुआ भंडारे का आयोजन
FATEHPUR NEWS: जनपद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर उपभोक्ता फोरम के पीछे कलेक्ट्रेट कंपाउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन की जानकारी देते हुए ब्राह्मण चेतना मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप चंद शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान परशुराम के स्वरूप में सजे प्रदुम राज दीक्षित का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद विधिवत आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत कचहरी प्रांगण में शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु जयकारों के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के पश्चात सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र, मणि प्रकाश दुबे, पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, इंद्र कुमार चौहान, सुनील बाजपेई, अरुणेश पांडे, संतोष द्विवेदी, राजकुमार मिश्रा, शाश्वत गर्ग, विजय सिंह, उत्तम मिश्रा, गप्पू सिंह, हंसराज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







