Home उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के चुनाव में आशुतोष अध्यक्ष और सुधीर सिंह मंत्री बने

कर्मचारी संघ के चुनाव में आशुतोष अध्यक्ष और सुधीर सिंह मंत्री बने

शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के विजयी पदाधिकारियों ने निकाला जुलूस,अधिकारियों ने दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार चंचल एवं दीपक कुमार के निर्देशन में संपन्न हुए चुनाव में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
निर्वाचन परिणाम के अनुसार आशुतोष शुक्ला को अध्यक्ष, सुधीर सिंह यादव को मंत्री, दीपक श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, ध्रुप राज सिंह को उपाध्यक्ष, संपूर्णानंद त्रिपाठी एवं नरेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री तथा मोहम्मद शमसुद्दीन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों एवं संघ के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  कर्मचारी संघ के विजई पदाधिकारी ने एक समूह में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता रामपाल से मुलाकात की। इसके उपरांत उन्होंने सभी विजय पदाधिकारी को बधाई दिया और मिठाइयां खिलाई। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

20