VARANASI NEWS: पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा करते हुए शहर में निरंतर लेकिन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी तब मिली जब थाना कैंट पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज कुमार (32) निवासी इंद्रा चौक, बेतिया (पश्चिमी चंपारण, बिहार) को मंगलवार दोपहर फुलवरिया क्षेत्र स्थित डीएम कंपाउंड के पास से गिरफ्तार किया गया।मामला 16 अप्रैल 2026 का है, जब वादिनी ने थाना कैंट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को आरोपीगण द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूरज कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी विष्णु जायसवाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शान्तनु मिश्रा आदि शामिल रहे।







