गौराहार में हुई बैठक में सकिपा ने ओवरलोड वाहनों पर शीघ्र रोकथाम की उठाई मांग
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को जिले के सिराथू ब्लॉक के ग्राम कैमा रामपुर धमावा गौराहार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं द्वार तमाम लोगों से भेंट कर जनमुद्दों पर वार्ता की गई।जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्राम गौराहार में लोगों के साथ पार्टी नेता अजय सोनी ने एक बैठक की। बैठक में कई लोगों ने कहा कि जिले के कई मार्गों से होकर दिन रात बालू के ओवर लोड वाहन गुजरते हैं जिससे सड़के खराब होती है। इसी क्रम में रोजाना सैकड़ों की तादात में गुजरते ओवर लोड वाहनों से जर्जर होते सिराथु धाता मार्ग पर बैठक में लोगों ने चिंता जताई। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जिले भर में रोजाना सैकड़ों की तादात में ओवरलोड वाहन गुजरते हैं जिससे सड़के खराब होती हैं। आगे कहा कि ग्राम कैमा और धमांवा गांव के पास ओवरलोड वाहनों के आवागमन के चलते सड़के धवस्त हो गई हैं जिससे लोग दुर्घटनाओ के शिकार हो रहे हैं और कई बार चुटहिल हो रहें हैं। आगे कहा कि ओवरलोड वाहनों के आवागमन की रोकथाम के लिए सरकारी तौर पर कोई इंतजाम या व्यवस्था नही की जा रही है जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है। इस संबंध में बैठक के माध्यम से सकिपा नेताओं ने जिला प्रशासन कौशांबी और परिवहन विभाग सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जिले भर में रोजाना अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों को चिन्हित कर समुचित कार्यवाही की मांग की है अन्यथा समर्थ किसान पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर अशोक सोनी, भारत सिंह, लाल बहादुर यादव, जुम्मन अली, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।







