Home उत्तर प्रदेश एसपी की फटकार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

एसपी की फटकार पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने के आरोप में पुलिस ने एसपी की फटकार पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गांव की साजिया बानो पुत्री युसुफ बानो के अनुसार उसका विवाह चार वर्ष पूर्व सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर निवासी कलीम खान पुत्र इदरीश खान के साथ हुआ। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। दहेज को लेकर पति कलीम, जेठ पप्पू खान, सास आशिया बानो, ननद सोना व ननदोई कल्लू उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। दहेज न मिलने पर आरोपियों ने बीती उन्नीस मई को मारपीट कर विवाहिता को घर से भगा दिया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी। एसपी की फटकार पर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।