Home उत्तर प्रदेश एसपी की फटकार पर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ...

एसपी की फटकार पर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

PRATAPGARH NEWS: एसपी की फटकार पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना को लेकर पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। लीलापुर थाने के डीहमेंहदी बाबूगंज निवासी छेदीलाल गुप्ता की पुत्री आरती ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी लालगंज कोतवाली के हनुमानपुर मादामई निवासी राजकुमार गुप्ता उर्फ दीपक के साथ हुई है। शादी के कुछ ही समय के बाद से पति राजकुमार गुप्ता व सास सुन्दरी देवी, ससुर देव नारायण, जेठ शिवकुमार गुप्ता, जेठानी खुशबू, ननद संजू व मंजू, ननदोई ओमप्रकाश गुप्ता तथा ननद का लड़का सत्यम कम दहेज को लेकर ताना देने लगे। ससुरालीजन पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तहरीर में कहा गया है कि बीती बाइस मार्च को शाम चार बजे आरोपियों ने दहेज को लेकर पीड़िता को मारपीट कर घर से भगा दिया। शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा गालीगलौज के साथ जानलेवा धमकी दी गयी। पीड़िता ने जिले के एसपी दीपक भूकर से मिलकर आपबीती सुनाई। एसपी की फटकार पर लालगंज पुलिस ने आरोपी पति समेत नौ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।