AGRA NEWS: एत्मादपुर विधानसभा में गूंजा वंदे मातरम्, भारत माता की जय रामबाग, सीता नगर और एत्मादपुर नगर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं घर-घर तिरंगा अभियान के तहत उमड़ा जनसैलाब स्कूली बच्चे, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संस्थाएं और भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में चल रहे हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत एत्मादपुर विधानसभा के रामबाग, सीता नगर और एत्मादपुर नगर मंडल में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया सीता नगर मंडल की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामबाग चौराहे से सुबह 11 बजे हुआ। करीब 2.5किलोमीटर की यात्रा के बाद श्री जी गार्डन एत्माद्दौला थाने के सामने इसका समापन हुआ राष्ट्र प्रथम राष्ट्र सर्वोपरि अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का सम्मान तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय और विकसित भारत संकल्प के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा । लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर वीर बलिदानियों को नमन किया। मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष, भाजपा आगरा महानगर डॉ. धर्मपाल सिंह विधायक एत्मादपुर विधानसभा प्रमुख रूप से रहे मौजूद मनवीर चौहान, अतुल गर्ग, मनमोहन कुशवाह, राजू परमार, माधुरी माहोर, विक्रांत तिवारी, मनीष अवस्थी, गजेंद्र वर्मा, स्वदेश बघेल, श्रेयांश चौहान, योगेंद्र सिंह धाकरे, रामप्रताप तोमर, विश्वदीप सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, दिनेश धाकरे, दीपक त्यागी, श्रेयांश जैन, बृजेश वर्मा, ओपी चौहान सहित हजारों कार्यकर्ता, व्यापारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







