नगर के सभासद व आम नागरिकों ने तालाब के भीटे पर लगाया पेड़, सुरक्षा का लिया संकल्प
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सभासदों व आम नागरिकों के साथ नगर पंचायत कोरांव में ब्लाक मुख्यालय के पीछे स्थित तालाब के भीटे पर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधारोपण किया। किस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने नागरिकों के साथ फलदार पेड़ों के साथ-साथ छायादार वृक्ष भी लगाए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सभासदों व आम नागरिकों से उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल व सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि जो नागरिक इन पौधों को लगाए हैं उनकी देखरेख और सुरक्षा का भी जिम्मा लें। जिससे रोपे गए सभी पौधे जीवित रहें। और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और वातावरण मिल सके। पौधारोपण का यह कार्यक्रम रविवार को शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक चला। जहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में सभासद धर्मराज सिंह, सभासद सचिन केसरी, सभासद प्रतिनिधि निशांत केसरी, प्रमोद तिवारी, सभासद राजकुमार केसरी, भाजपा नेता रामकृष्ण केसरी, सुमित पांडेय, नागेंद्र मौर्य समेत भारी संख्या में नगरवासी व नगर पंचायत के कर्मचारी शामिल हुए। सबने एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए और सभी ने उनकी देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने लगाए पौधों को जाल से घेरवाने की भी बात कही है। यह वृक्षारोपण अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। जिसमें नगर के सभासद व नगर पंचायत अध्यक्ष खुद शामिल हुए और पौधे लगाए।







