Home उत्तर प्रदेश एक किलो 342 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

एक किलो 342 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बिंदकी पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजी गई महिला अभियुक्त

FATEHPUR NEWS: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्त को 1 किलो 342 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी पुलिस ने महिला अभियुक्त रानी देवी (उम्र लगभग 43 वर्ष), पत्नी संजय सोनकर, निवासी गडरियनपुर थाना फजलगंज जनपद कानपुर नगर, हाल पता मोहल्ला छिपहटी कस्बा बिंदकी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिला को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौधी खेड़ा स्थित नहर पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 342 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला की जामा तलाशी में 130 रुपये नकद भी बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक चंदन सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार मौर्य, सिपाही अरविंद सिंह, सिपाही उमेश यादव, महिला सिपाही ज्योतिका दुबे, महिला सिपाही जूली साहू तथा महिला सिपाही लता शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।