Home उत्तर प्रदेश उमराह पर जाने वाले जायरीनों का किया गया भव्य इस्तकबाल

उमराह पर जाने वाले जायरीनों का किया गया भव्य इस्तकबाल

JHANSI NEWS: प्रेम नगर स्थित जुगनू मैरिज हॉल में भारतीय एकता सद्भावना मिशन के तत्वावधान में उमराह पर जाने वाले जायरीनों का पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में जायरीनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनसे देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ करने की गुजारिश की गई। कार्यक्रम पीरो-मुर्शीद हजरत मोहम्मद गांजी मियां हुजूर नूरानी कादिरी की सरपरस्ती में आयोजित हुआ। इस अवसर पर झांसी से सक़लैनी कारवां मक्का-मदीना की पवित्र यात्रा के लिए रवाना होने जा रहा है। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता अब्दुल नोमान ने उमराह के महत्व, उसके अरकान और आध्यात्मिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि इलाही बख्श सक़लैनी ने कहा कि क्षेत्रवासी जायरीनों की हौसला अफजाई के लिए एकत्र हुए हैं और उनसे अपनी तथा समाज की बेहतरी के लिए दुआओं की अपेक्षा रखते हैं। विशिष्ट अतिथि सैय्यद मुजफ्फर अली ने कहा कि मक्का-मदीना की जियारत हर मुस्लिम की ख्वाहिश होती है और यह सौभाग्य हर किसी को प्राप्त नहीं होता। उन्होंने जायरीनों से देश में शांति, सौहार्द और विकास के लिए दुआ करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जायरीनों की गुलपोशी की गई तथा उनके पवित्र सफर की मकबूलियत और सलामती के लिए सामूहिक दुआ की गई।
इस अवसर पर सैय्यद हामिद अली, सरफराज बख्श, केदारनाथ राय, शमी हैदर, अनिल कुमार, हाजी अनीस, इंजीनियर आर.के. राव, अनीस सक़लैनी, अंसार अहमद, सरफराज सक़लैनी, वीरू साहू, मुख्तार अहमद, राजू सक़लैनी, शहीद उल्लाह, लल्ला मास्टर, राजेन्द्र पुनीत, शफीक उद्दीन, रमजान खान, सुनील कुमार, मानूं सक़लैनी, सैफ सक़लैनी और मोहम्मद शब्बीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सैय्यद माबूद अली ने किया, जबकि अंत में अब्दुल मजीद सक़लैनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।