PRAYAGRAJ NEWS: कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव ने देते हुए कहां की आगे के कार्यक्रम की जानकारी 17 मई को अलग से दी जाएगी। शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डी0पी0एस0 स्कूल अरैल में बने हैलीपैड पर पहुंचने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी जमुना पार इकाई द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे तत्पश्चात लगभग 3:30 बजे अपराहन सर्किट हाउस पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की जानकारी लेंगे। तत्पश्चात 17 मई प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस से चलकर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कैंटोनमेंट बोर्ड मैरिज हॉल करिअप्पा रोड में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। पुनः सर्किट हाउस पहुंचने के उपरांत लगभग 2:00 बजे दोपहर में पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड से छत्रपति शिवाजी महाराज महाविद्यालय सहसों पहुंचेंगे वहां से झूंसी स्थित स्वामी पूज्य भाजनानंद मृत्युंजय धाम पहुंचेंगे जहां भाजपा गंगा पार इकाई द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय में बने हेलीपैड से पुलिस लाइन पहुंचकर कार द्वारा सर्किट हाउस पहुंचेंगे।







