Home उत्तर प्रदेश उप जिलाधिकारी ने ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में भूमि विवाद की शिकायतों का...

उप जिलाधिकारी ने ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

KAUSHAMBI NEWS: राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह ने आज ग्राम मोहिउद्दीनपुर देवछार में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 02 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।  कैम्प में शिकायतकर्ता बृजमोहन ने भूमि पर कब्जा दिलाने की शिकायत की थी, जिस पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमांकन कर कब्जा दिलाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता छोटेलाल को पट्टे की भूमि की पैमाइस कर, उन्हें कब्जा दिलाया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए.