विजेता छात्र छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित
ETAWA NEWS: इस्लामिया इंटर कालेज के तत्वावधान में जनपदीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इस्लामिया कालेज के हाल में किया गया। जनपदीय कराटे प्रतियोगिता में एशियन कराटे कोच सहित अन्य कोचों ने प्रतिभाग लिया। विभिन्न कालेजों के बच्चों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सौम्या सिंह ने 40 किलो वजन में प्रथम, प्रतीक्षा 20 किलो वजन में द्वितीय स्थान पर रहीं, ओमनी राजपूत 34 किलो वजन में प्रथम रहीं, मान्यता प्रजापति 50 किलो वजन में प्रथम रहीं। आराध्या ने 77 किलो वजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति ने 75 किलो वजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक प्रतियोगिता में आकाश व समीर ने प्रथम, नवाज़ अजीज व आयुष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत कर विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में नाजिश इकबाल और मोहम्मद शाहिद ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में कोच अरविंद कटियार, अनीस मंसूरी का भी सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में अर्चना मेमोरियल व इस्लानिया कालेज के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवा कोच हिमांशू ने प्रतियोगिता की सराहना की और विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में संचालन का दायित्व डा. कुश चतुर्वेदी ने निभाया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर मोहम्मद अतीक, मोहम्मद जावेद खान, नाजिश इकबाल, मोहम्मद शाहिद, हुदा अल्वी सहित स्टाफ उपस्थित रहा।







