Home उत्तर प्रदेश आरक्षण बचाओ पदयात्रा की समीक्षा, दो सितंबर के लखनऊ कार्यक्रम की बनाई...

आरक्षण बचाओ पदयात्रा की समीक्षा, दो सितंबर के लखनऊ कार्यक्रम की बनाई रणनीति

FATEHPUR NEWS: जनहित संकल्प पार्टी की मासिक बैठक रविवार को डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शनिवार को शहर में निकाली गई आरक्षण बचाओ पदयात्रा की समीक्षा के साथ ही आगामी दो सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य ने किया। बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान सहभागिता, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सरदार सेना के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रखर और जिला महासचिव उदय पटेल ने पदयात्रा की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर संगठन की सक्रियता आगे भी जारी रहेगी। बैठक में दो सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी कार्यक्रम में फतेहपुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में महासचिव अभिषेक पटेल, समाजसेवी चंद्रगुप्त मौर्य, रोशन सिंह, इकरार अहमद, राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिंद्रेश पटेल, लालजीत विश्वकर्मा, लोहा सिंह, सरदार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।