MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) आमघाट रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कराने और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के मुताबिक़,आमघाट रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 64 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सेतु निगम द्वारा करीब दो वर्षों में कराया गया था। इसी वर्ष फरवरी में पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद पुल चालू हुआ था, लेकिन करीब छह महीने के भीतर ही इसमें क्षति आ गई। जिस पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।







