PRATAPGARH NEWS: अज्ञात कारणों से खेत में आगजनी से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लालगंज कोतवाली के मनीपुर में रविवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गयी। इसके चलते गांव के प्रभाकर नाथ शुक्ल, भाष्कर नाथ शुक्ल, गणेश प्रसाद तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, रमाशंकर तिवारी, सुधाकरनाथ के खेत में रखा भूसा जलकर राख हो गया। वहीं गांव के दिवाकर नाथ शुक्ल व विभाकर नाथ शुक्ल के दो बीघा खेत में गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गयी। सूचना पर लालगंज के फायर बिग्रेड पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।







