PRATAPGARH NEWS: पीड़िता की आईडी हैक कर अश्लील बातें व गंदी फोटो अपलोड करने को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि आरोपी द्वारा उसके मोबाइल फोन की आईडी पर भददी भददी फोटो अपलोड की जा रही है। पीडिता के द्वारा फोन पर शिकायत दर्ज कराने पर आरोपी द्वारा कहा गया कि गूगल हैक कर लिया है और शिकायत करोगी तो बर्बाद कर देंगे। तहरीर के मुताबिक पीड़िता अप्रिय घटना को लेकर डरी सहमी है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद सक्सेना के खिलाफ आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



