Home उत्तर प्रदेश अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SANGRAM GARH NEWS: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहिया कामापट्टी निवासी रामकृपाल पुत्र सुभाष पटेल को संग्रामगढ़ पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, संग्रामगढ़ पुलिस गश्त एवं चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान एसआई मनोज कुमार जायसवाल ने अशोगी ग्राम सभा के निकट पुलिया के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा .315 बोर तथा दो जीवित कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार जायसवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. सुभाष पटेल पुत्र रामकृपाल पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लहइया कामापट्टी थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ 
बरामदगी
01 अदद तमंचा 315 बोर
02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
हिस्ट्रीशीटर (हिस्ट्रीशीट नं. 49A)अभियुक्त सुभाष पटेल पुत्र रामकृपाल पटेल  निवासी ग्राम लहइया कामापट्टी  थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 72/14 धारा 323,452,506,427  भादवि थाना संग्रामगढ
2. मु0अ0सं0 129/14 धारा 379,411 भादवि थाना संग्रामगढ
3. मु0अ0सं0 236/14 धारा 325,504,506 भादवि थाना संग्रामगढ
4. मु0अ0सं0 145/18 धारा 41,411,413 भादवि थाना संग्रामगढ
5. मु0अ0सं0 148/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्रामगढ
6. मु0अ0सं0 101/26 धारा 115(2),352,351(3) बी.एन.एस थाना संग्रामगढ
7. मु0अ0सं0 115/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना संग्रामगढ
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 मनोज कुमार जायसवाल मय हमराह उ0नि0 विवेक कुमार यादव, का0 विजय चौहान, का0 वीरपाल थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ ।