Home उत्तर प्रदेश अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गया जेल

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी गया जेल

PRATAPGARH NEWS: कोतवाली पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के दौलत का पुरवा अमावां गांव से बीती चौदह जून को पीडिता ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाने के दरोगा बनवारी लाल गुरूवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने लालगंज सीएचसी के समीप आरोपी गांव के महेश वर्मा पुत्र रामकिशुन वर्मा को हिरासत मे ले लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद करने में सफलता ली है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अपहृता का बयान दर्ज करने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।