Home आस्था अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने अमरावती स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल जी अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर पूर्व प्रधानमंत्री को शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, नगर मंत्री राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, धीरज तिवारी, गुलशन केशरी, कृष्ण कुमार अग्रहरी, सुमित अग्रहरी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।