PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी के चाचा इतरत नक़वी के करैली स्थित अज़ाखाने से देर रात जुलूस ए अज़ा निकाला गया। डॉ क़मर आब्दी ने मर्सिया पढ़ा तो पेशख्वानी शाहिद हुसैन ने कि।ज़ाकिरे अहलेबैत नजमुल हसन मीसम ने मजलिस को खिताब किया।अलम हज़रत अब्बास व ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम भी ज़ियारत को निकाला गया।नजीब इलाहाबादी के संचालन में सिलसिलेवार अन्जुमनो को स्टेज पर आमंत्रित कर नौहों और मातम का सिलसिला शुरु हुआ तो आस पास का माहौल नौहों की सदाओं से शोकाकुल हो गया।सबसे पहले अन्जुमन शब्बीरिया रानीमंडी के नौहाख्वानो फ़ैज़ मोहम्मद ,इमरान सब्ज़वारी ,समी नक़वी ,अली ,क़ासिम , हाशिम ,हैदर आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला वहीं दूसरे नम्बर पर अन्जुमन मोहाफिज़े अज़ा दरियाबाद के नौहाख्वान सरताज व साथियों ने नौहा पढ़ कर जुलूस में शिरकत की।तीसरे नम्बर पर अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी के नौहाख्वान फ़ैज़ जाफरी,डॉ अबरार ,ज़फ़र क़ासिम ,सादिक़ हुसैन , हुसैन मेंहदी मोनू ,गौहर आदि नौहाख्वान नौहा पढ़ते हुए जुलूस में शामिल रहे।चौथे नम्बर पर अन्जुमन मज़लूमिया रानीमण्डी के नौहाख्वान राजन ,अरशद ,शेरु ,मुन्ने भैय्या आदि ने ग़मगीन नौहों के साथ जुलूस अन्जुमन गुलज़ार ए क़ासमी के शादाब ज़मन,अस्करी अब्बास,शबीह अब्बास, अखलाक़ रज़ा आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला।सबसे आखरी में अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार के नौहाख्वानों नेयाज़ुल हसन , हाशिम बांदवी, जिब्रान रिज़वी, यासिर मंज़ूर,बाक़र रज़ा फ़ैज़,आबिद हुसैन नाज़िर हुसैन मिर्ज़ा शीराज़, मिर्ज़ा राहिब,कैफ, अलमदार हसनैन, सैय्यद हैदर मेंहदी,अम्मार रिज़वी ,मोहम्मद सादिक आदि ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए ताबूत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व ग़ाज़ी अब्बास के अलम के साए में जुलूस को गलियों में गश्त करते हुए पुनः इतरत नक़वी के अज़ाखाने पर देर रात पहुंच कर सम्पन्न कराया। जुलूस में आयोजक इतरत नक़वी ,पार्षद हाजी सलामत उल्ला ,पार्षद फसाहत हुसैन ,हैदर अब्बास नक़वी , ज़हीर अब्बास नकवी ‘ज़ैग़म’ , सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,नजमुल हुसन ,आसिफ मेंहदी ,असग़र अली ,लख्ते असग़र ,महमूद अब्बास तैयबापूरी ,सामिन अब्बास ,अरशद नक़वी ,तय्याबैन आब्दी ,ज़ीशान खान , आसिफ अब्बास ‘अमन’ ,अमन जायसी ,साजिद नक़वी फरमान रिज़वी ,वक़ार हुसैन ,माहे आलम ,शजीह अब्बास ,छोटे बाबू ,हसन हैदर टाईगर ,सलमान मुस्तफा आदि शामिल रहे।औरतों की अशरे की मजलिस में हुआ ज़िक्र ए शोहदाए करबला
दायरा शाह अजमल में अज़ाखाना स्व हसन अस्करी में महिलाओं की अशरे की मजलिस का ग्यारह सफर मंगलवार से आग़ाज़ हो गया जो शबे चेहलुम तक प्रतिदिन होगी। प्रतिदिन अलग अलग खवातीन (महिला) ज़ाकिरा मजलिस को खिताब करेंगी और ख्याति प्राप्त महिला नौहाख्वानो द्वारा नौहा पढ़ा जायगा। मजलिस में सफदरी बेगम, तनज़ीम फात्मा, ज़ीनत हैदर,फरहत रिज़वी, शैज़ी सैय्यदाह ,ईमा क़ाज़मी, मेना हैदर, गुल फात्मा आदि शामिल रहीं।







