Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के प्रति आस्था का अनोखा अंदाज, 58 किलो की पीतल...

अखिलेश यादव के प्रति आस्था का अनोखा अंदाज, 58 किलो की पीतल साइकिल की भेंट

Oplus_131072

JHANSI NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर झांसी के सीपरी बाजार निवासी सीताराम यादव उर्फ कन्हैया लाल ने उन्हें अनोखा उपहार भेंट किया। उन्होंने पीतल से बनी करीब 58 किलोग्राम वजनी साइकिल की आकर्षक प्रतिकृति, जिस पर अखिलेश यादव के मुस्कुराते चेहरे की कलाकृति उकेरी गई थी, लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर भेंट की। सीताराम यादव ने बताया कि वह एक जुलाई को लखनऊ पहुंचे और अखिलेश यादव से मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहज और कार्यकर्ताओं से आत्मीय व्यवहार उन्हें हमेशा प्रेरित करता है। इसी भावना के चलते उन्होंने विशेष रूप से पीतल की साइकिल तैयार कराकर भेंट की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे नेता हैं जो बड़ी से बड़ी भीड़ में भी अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पहचान लेते हैं तथा आत्मीयता से उनका हालचाल पूछते हैं। जन्मदिन समारोह के दौरान भी उन्होंने दूर से पहचानकर उन्हें अपने पास बुलाया, जिससे वे भावुक हो गए। सीताराम यादव ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और आने वाले समय में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से दिया गया यह उपहार सम्मान, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।