Home उत्तर प्रदेश ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव हेतु लगाया गया वैक्सीन

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव हेतु लगाया गया वैक्सीन

BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) पचपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमिलिया कोडर  में ह्युमन पैपिलोमा वायरस से बचाव हेतु वैक्सीन लगाया गया। अधीक्षक डा० अनिल पटेल एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० प्रसून गुप्ता ने किशोरियों को टीकाकरण के बारे में बताया। एचपीवी वैक्सीन एक जीवन रक्षक टीका है जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाता है।  यह वायरस मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह के कैंसर), अन्य गुप्तांगों के कैंसर और मस्सों (जेनिटल वार्ट्स) का कारण बनता है। यह टीका वायरस के संक्रमण से पहले लगने पर सबसे अधिक प्रभावी होता है. इस अवसर पर  अंसिका, प्रियंका, गायत्री , अंशू व ज्ञानमती को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मी ,एएनएम मनीषा शुक्ला, ओमप्रकाश गौतम, विशाल श्रीवास्तव मीना गौड़ मौजूद रहीं।