Home उत्तर प्रदेश होली व रमजान को लेकर ननमई में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति...

होली व रमजान को लेकर ननमई में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व भाईचारे की अपील

KAUSHAMBI NEWS:  होली और रमजान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम कोखराज कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील गांव ननमई में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ गांव की प्रमुख गलियों व चौराहों से गुजरे और लोगों से संवाद स्थापित किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि होली और रमजान दोनों पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।
चौकी प्रभारी ने कहा कि पर्व खुशियों और आपसी मेल-मिलाप का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए शांति बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है, ताकि दोनों पर्व हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।