Home उत्तर प्रदेश होली के मद्देनजर सज गई रंग-पिचकारी की दुकानें

होली के मद्देनजर सज गई रंग-पिचकारी की दुकानें

6
0

दुकानों पर पहुंचकर अबीर-गुलाल के साथ ही साथ रंग-पिचकारी व मुखौटे की खरीदारी कर रहे हैं लोग
प्रातःकाल एक्सप्रेस
भदोही। रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। पर्व से पूर्व नगर का माहौल पूरी तरह से होलियाना हो गया है। नगर में जगह-जगह रंग व पिचकारी की दुकानें पूरी तरह से सज गई है। पर्व को मनाने के लिए दुकानों पर पहुंचकर लोग रंग-पिचकारी आदि की खरीदारी करने में लगे हुए हैं।
नगर के स्टेशन रोड़, अजीमुल्लाह चैराहा, अहमदगंज गजिया, रेलवे क्रासिंग सहित तमाम स्थानों पर होली पर्व के लिए अबीर-गुलाल व रंग सहित पिचकारी की दुकानें सजी रही। पर्व मनाने में अब महज कुछ शेष दिन रह गए हैं। हालांकि रविवार होने के बावजूद भी
बाजार में रंग-पिचकारी की खरीदारी करने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलें। इसके चलते बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई थी। रंग-पिचकारी की दुकानों पर पहुंचकर लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ ही साथ तमाम प्रकार के रंग और बच्चों के लिए पिचकारी व मुखौटा आदि की खरीदारी की। नगर के अजीमुल्ला चैराहे के पास रंग-पिचकारी की दुकान लगाए प्रिंस गुप्ता ने बताया कि अभी रंगों की खरीदारी जोर नहीं पकड़ रहा है। क्योंकि पर्व को मनाने के लिए कुछ दिन शेष हैं। 2 मार्च को रंगों की खरीदारी तेज हो जाएगी। कालीन निर्यातक विनय गुप्ता अपनी बेटी के साथ रंग और पिचकारी की खरीदारी करते देखे गए। होली पर्व के दृष्टिगत नगर का माहौल होलियाना हो गया है। जहां पर अभी से ही लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने में लगे हुए हैं। होली पर्व के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में सफाई की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है।