MUNSHIGANJ NEWS: कोतवाली क्षेत्र की परतोष पुलिस चौकी पर होली, ईद व रमजान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ संदेश पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि त्योहारों के दौरान गश्त बढ़ाई जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।







