Home उत्तर प्रदेश हेप्पी लाईफ हॉस्पिटल का शुभारंभ, कम खर्च में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

हेप्पी लाईफ हॉस्पिटल का शुभारंभ, कम खर्च में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

JHANSI NEWS: शहर में आम लोगों को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेप्पी लाईफ हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, मेडिकल स्टोर एवं ब्लड सेंटर की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक के सुपुत्र परनतप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एम.एल. आर्या, नंदू भैया एवं राजू राजगढ़ भी मौजूद रहे। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद पिपरा ने बताया कि अस्पताल में पथरी, हर्निया, बच्चेदानी, सिजेरियन सहित सभी प्रकार के ऑपरेशन एवं भर्ती की सुविधा सबसे कम दामों पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी बेहतर इलाज प्राप्त कर सकें। अस्पताल परिसर में हैप्पी लाईफ पैथोलॉजी की भी सुविधा उपलब्ध है, जहाँ अत्याधुनिक मशीनों द्वारा खून, पेशाब, वीर्य, बलगम सहित सभी प्रकार की पैथोलॉजी जाँचें की जाएंगी। इसके साथ ही हैप्पी लाईफ मेडिकल स्टोर एंड एजेंसी पर अंग्रेजी दवाइयाँ उचित दरों पर उपलब्ध रहेंगी। डॉ. पिपरा ने बताया कि गरीब मरीजों को उपचार एवं ऑपरेशन में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में हैप्पी लाईफ ब्लड सेंटर भी संचालित होगा, जहाँ रक्त (ब्लड), प्लेटलेट्स, जम्बो प्लेटलेट्स और प्लाज्मा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह अस्पताल किलकारी हॉस्पिटल के पीछे, पानी की टंकी के पास, झाँसी में स्थित है, जहाँ मरीजों को एक ही स्थान पर उपचार, जाँच, दवाइयाँ और ब्लड की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान मनीष तिवारी, डॉक्टर विनोद पिपरा, डॉ रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्णकांत, रविकांत नेता, सागर, मनीष चौधरी, पवन चौधरी, शिवम, अमित, संजय, घनाराम, शरण लाल मोदी आदि लोग मौजूद रहे.