Home उत्तर प्रदेश हीमोग्लोबिन/एनीमिया के मेगा जांच शिविर का आयोजन

हीमोग्लोबिन/एनीमिया के मेगा जांच शिविर का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: भारत विकास परिषद् मंगलम् प्रयागराज द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्माननीय नरेन्द्र मोदी  के 75वें जन्म दिवस के पावन उपलक्ष्य में बुधवार को प्रातः 9 बजे सेण्ट्रल जेल नैनी के सामने खरकौनी रोड, माधवपुर स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर माधव ज्ञान केन्द्र में एक वृहद स्तरीय (मेगा) एनीमिया/हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 243 से अधिक छात्राओं की हीमोग्लोबिन/एनीमिया जांच की गई जिसमें 40 छात्रायें एनेमिक पाई गईं। भारत के अब अधिकांश लोग अवगत हैं कि प्रधानमंत्री का महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके स्वस्थ रहने पर अत्यधिक जोर है। उसी के अनुक्रम में मंगलम् शाखा द्वारा बालिकाओं की एनीमिया जांच हेतु पहल करते हुये ऐसे मेगा कार्यक्रम को आयोजित करने की योजना और विद्यालय प्रबन्धन से बात करके उसकी रूपरेखा तैयार की गई थी। जांच में सम्मिलित सभी छात्राओं विशेषतया एनेमिक छात्राओं को मनीष सिंह प्रान्तीय गतिविधि संयोजक सेवा की ओर से मौके पर ही पर्याप्त मात्रा में तमाम आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन शाखा सचिव सुनील श्रीवास्तव और प्रान्तीय महासचिव अमित श्याम ने किया जिसे शाखा के कर्मठ एवं वरिष्ठ सदस्यों गजेन्द्र श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ ने व्यवस्था प्रदान की। आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने अपने अन्य आचार्यों तथा स्टाफ के साथ पूरे समय बड़ी सक्रियता से अतुलनीय सहयोग प्रदान किया। इस आयोजन में तेलियरगंज प्रयागराज की आयुष्मान पैथोलॉजी के डा. अंशुमान प्रजापति तथा उनके सहयोगियों की भी प्रशंसनीय भूमिका रही जिन्होंने इस बड़े काम को सफलतापूर्वक पूरा किया। आयोजन में प्रान्तीय मार्गदर्शक शिवनन्दन गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य सेवा अरुण जायसवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष आर एस सिंह, महासचिव अमित श्याम, संयोजक महिला सहभागिता रश्मि शुक्ला, मंगलम् शाखा के संरक्षक नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष वीपी गुप्ता, सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे।