SAHARANPUR NEWS: विश्व हिन्दू महासंघ, हिन्दू युवा वाहिनी एव प्रधान गु्रप के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवडियों की सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय देहरादून रोड जेल चुंगी पर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कमिश्नर अटल कुमार राय, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, नगर विधायक राजीव गुम्बर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संयुक्त रूप से रीबन काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर डा. अजय सिंह ने चिकित्सा शिविर में कांविडयों की सेवा करना सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में भोले भक्तों की सेवा निःस्वार्थ भाव से की जा रही है। शिविर में मुख्य रूप से संजय वर्मा,डॉक्टर कुलदीप चौधरी, टीनू कोरी, मुकेश गक्खड, अभिनन्दन सैनी, मोहित वर्मा, अशोक मलिक, डा. सतीश गौतम, गगन नागपाल, सोनू वर्मा, अमरीश धीमान, पंकज चौहान, ओमवीर प्रधान, अशोक कुमार, टिन्कू सोनकर, वैभव पंडित, मनीष्ज्ञ, अन्नू शर्मा, विशाल, दीपक जाटव, मुकेश कोरी, सतीश महाराज, आर.डी.गुप्ता, ओमकार सिंह मौजूद रहे।







