हिंदू सम्मेलन समिति केशव बस्ती द्वारा जलाई गई हिंदुत्व की अलख
FATEHPUR NEWS: हिंदू सम्मेलन समिति केशव बस्ती द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात सरस्वती विद्या मंदिर चौक, अंग्रेजी माध्यम के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉक्टर देवाशीष चौधरी ने की। इस अवसर पर देवी सौम्या सरस्वती ने संघ के पांच परिवर्तन बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज को संगठन, संस्कार, समरसता, स्वावलंबन और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य अजीत पाल ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदू समाज को वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों के लिए जागरूक करते हुए कहा कि समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धर्म के मूल्यों को आत्मसात कर संगठित रूप से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन में अनंत विभूषित श्री 1008 त्यागी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति से उपस्थित जनसमूह उत्साहित दिखाई दिया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज में नैतिकता, शांति और एकता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से जीवन में सदाचार और सेवा भाव अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन श्रेय शुक्ला द्वारा किया गया, जबकि अतिथि के रूप में नगर संघ चालक पुरुषोत्तम जी उपस्थित रहे। अंत में विभाग प्रचारक शिव शंकर एवं सभी अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस मौके पर प्रदीप सिंह (विभाग संपर्क प्रमुख), नगर कार्यवाह प्रांशु, समिति संरक्षक हरिओम रस्तोगी, अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, महामंत्री शैलेंद्र शरण सिंपल, कोषाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, बस्ती प्रमुख प्रमोद गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख सत्येंद्र, विवेक मिश्रा, सीताराम जी, बबला, सोनी जी, सभासद संजय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, मनोज जी, राजेश गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, कल्पना सिंह, गायत्री परिवार से डॉक्टर आर.पी. दीक्षित, रामस्वरूप गुप्ता, राजाराम, आशा त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम हयारण, घनश्याम गुप्ता, सिद्धार्थ दीक्षित, मिंटू सोनी, बीरेन्द्र साहू, अजय साहू, हरी चौरसिया, वेद प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







