Home उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारो सहित मदरसा तहफ़िजुल कुरान के छात्रों ने निकाली...

हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारो सहित मदरसा तहफ़िजुल कुरान के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

SAHARANPUR /CHILKANA NEWS: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे चलाये जा रहे हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मदरसा तहफिजूल कुरान के छात्रों ने देश भक्ति की अनोखी मिशाल देते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा मे मदरसे के छात्र देशभक्ति की धुन पर हिंदुस्तान जिंदाबाद,के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान बस स्टेण्ड चिलकाना पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश कर अनुपम जैन, तरूण, धीमान, हिमांशु,पवन सैन,आदि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर सभी प्रमुख लोगो को अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। मदरसे के मौलवी अहबाब ने बताया की ये तिरंगा हमारे देश की आन बान ओर शान का प्रतीक है। इस दौरान मोहमद साजिद, मौहम्मद याक़ूब, नया बांस के वसीम प्रधान, पूर्व बाबू प्रधान, हाज़ी अफजाल, लियाकत कुरैशी,पूर्व प्रधान पति इरफ़ान, नदीम राव, इशरार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।