समाज में हिंदू एकता और सांस्कृतिक गौरव का जन-जन तक पहुंचाया गया सशक्त संदेश
PRATAPGARH NEWS: हिन्दू धर्म किसी एक मत,मजहब या पंथ का नाम नहीं है बल्कि अनेक मत मजहबों को यह खुद समाहित किए हुए है। आज विश्व अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है इनका समाधान दुनिया के तमाम विद्वान भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की परंपराओं में तलाश रहे हैं। उक्त विचार मंगलवार को रूपापुर बस्ती में स्थित ओम साईं पैलेस में हिन्दू समाज की एकता,जागृति और हिन्दू समाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुनिया हमारी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है हमें उनके मार्गदर्शन के लिए स्वयं को तैयार करना होगा। हिन्दू और हिंदुत्व भारत की आत्मा है जो सर्वे भवन्तु सुखिन: के लिए कार्य कर रहा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के संगठित होकर होने से ही भारत की संस्कृति समृद्ध होगी। इससे ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा। यह देश प्राचीन काल से ही भारत के रूप वैभवशाली और समृद्ध रहा है, किंतु आपसी मतभेदों के कारण भारत भूमि की सीमाएं समय-समय पर संकुचित होती चली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रवज्जलन कर किया गया। इस मौके पर उपास्थित साधु संतों महात्माओं एवं अतिथियों ने सनातन संस्कृति का उत्थान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पतंजलि योग पीठ महिला प्रमुख वंदना ने कहा कि हिंदुत्व की सुरक्षा करनी है तो हमें अपने परिवार को हिंदू रीति नीति से चलाने की जरूरत हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता राधे श्याम शुक्ल ने कहा कि हिन्दू संस्कृति सबको जोड़ने वाली संस्कृति है।कार्यक्रम में हिंदुत्व पर आधारित भजन गायन,कवि सम्मेलन,नाट्य मंचन ,सामूहिक हनुमान चालीसा एवं भारत माता की आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राजेंद्र दुबे व अति विशिष्ट अतिथि राजाराम सरोज,उमा दीदी,साध्वी विभा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दू एकता और संस्कृति गौरव का सशक्त संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिषाचार्य दीपक महराज ने कार्यक्रम में आएं हिंदुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं को अब बब्बर शेर की भांति उठ खडा होना होगा तभी विधर्मियों को सबक सिखाया जा सकता। कार्यक्रम का संचालन ध्रुव शर्मा एवं अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विभाग प्रचारक ओम प्रकाश,कार्यवाह हरीश,जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार, जिला प्रचारक प्रवीण,नगर कार्यवाह अंकित,सह नगर कार्यवाह सुमित, बस्ती प्रमुख धर्मेंद्र सिंह,धीरज,वेद प्रकाश,अवनीश श्रीवास्तव,शिव सोनी,अजीत सिंह, शिवशंकर, बृजलाल दुबे,राजेंद्र ,बिपिन,ओम प्रकाश त्रिपाठी,आशुतोष त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, दिव्या मिश्रा,अनुराधा खंडेलवाल, कामिनी,रूमन दुबे, रुचि, तनु प्रिया, शिवानी मातनहेलिया, विनोद शर्मा, प्रांजल, महेश गुप्ता, शिवेश शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, विशाल सिंह, विक्रम सिंह,नवीन बजरंगी, शिव कुमार शर्मा, कवि सुनील प्रभाकर, प्रेम त्रिपाठी,प्रभा शंकर, कार्तिकेय, छेदी शर्मा,संतोष मिश्रा, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।







