Home उत्तर प्रदेश हिंदुत्व ही दिखाता और सिखता है कल्याण का मार्ग:रमेश

हिंदुत्व ही दिखाता और सिखता है कल्याण का मार्ग:रमेश

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस समारोह

PRATAPGARH NEWS: “धर्मो रक्षति रक्षित:” के उद्देश्य के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में कार्य को आगे बढ़ाने वाला अखिल भारतीय हिंदू संगठन” विश्व हिंदू परिषद ” द्वारा 20 अगस्त 2025 को अपना स्थापना दिवस नगर के गोकुल लान में हर्षोल्लास  पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विनोद,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग संघचालक रमेश, सच्चा बाबा आश्रम के पूज्य संत मनोज ब्रह्मचारी,किन्नर समाज की अंजली दीदी, पर्यावरण गतिविधि प्रांत संयोजक कृष्ण मोहन,जिला कार्यवाह हेमंत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूज्य संत मनोज ब्रह्मचारी, विभाग संघचालक रमेश और विहिप के  प्रांत उपाध्यक्ष विनोद द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रान्त उपाध्यक्ष ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना और उसके उद्देश्य के विषय में वृहद चर्चा की गई। पूज्य संत मनोज ने कहा कि आज हिंदू समाज को विधर्मियों से सजग रहने की जरूरत हुआ। हमें शक्ति सम्पन्न होना होगा। अंजली दीदी ने कहा कि मुझे हिंदू धर्म में जन्म  लेने में गर्व की अनुभूति होती है।हमें अपने बच्चों को हिंदू धर्म और हिंदू धर्म ग्रंथों की जानकारी देनी चाहिए। प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि प्रकृति संरक्षण करना केवल सनातन संस्कृति द्वारा ही संभव।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए  विभाग संघचालक  रमेश कहा कि  लोग अकसर पूछते हैं कि हम केवल हिंदू समाज पर ही ध्यान क्यों देते हैं और मेरा जवाब है कि देश का जिम्मेदार समाज हिंदू समाज है। हिंदू और हिंदुत्व ही कल्याण का मार्ग दिखाता और सिखता है। हिंदू संस्कृति ही सबको जोड़ने का  कार्य करती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में गतिमान है इस दृष्टि से प्रत्येक हिंदू को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। हमें शताब्दी वर्ष में पांच विषयों कुटुम्ब प्रबंधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण एवं नागरिक कर्तव्य पर कार्य करना है। सम्पूर्ण हिंदू समाज को एक माला के रूप में पिरोते हुए आगे ध्येय के साथ बढ़ते जाने से भारत अपनी भव्यता को प्राप्त होगा। विश्व हिंदू परिषद अपने आरंभिक काल से हिंदू हिंदू हम बंधु बंधु का भाव जाग्रत करने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री मनीष ने किया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के धर्म प्रकाश, सुदीप, विजय बजरंगी, श्याम, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रिचा, वंदना ,अम्बरीष, रामचंद्र, श्याममोहन, सुशील, धनंजय,सुरेंद्र,अतुल,कृष्ण कुमार, ज्योति, कृष्ण कुमार, ज्ञानि मिश्र, मधुबाला, आंचल,ज्योति, सीमा, सुमन,मंजू पप्पू, रविकांत आदि उपस्थित रहे।