गोविंदम होटल के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
JALAUN NEWS: झांसी–कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शहीद नगर निवासी सेवाराम (45) और माता प्रसाद उर्फ कल्लू (35) बाइक से उरई आ रहे थे। जैसे ही वे गोविंदम होटल के पास पहुंचे, पीछे से आए ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।







