पीड़ित ने पुलिस कार्यो की सराहना
MIRZAPUR NEWS: जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पच्चीस हजार रूपए वापस कराए हैं। क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र आवेदक अख्तर रजा पुत्र राजबाबू निवासी थाना हलिया निवासी हलिया तहसील लालगंज जनपद मीरजापुर के साथ बीते 14 मई 2025 को पच्चीस हजार रुपए का आनलाइन ठगी हुआ था जिसके सम्बंध में थाना हलिया पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना हलिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते 10 सितंबर को थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव ने थाना हलिया व साइबर टीम द्वारा आवेदक अख्तर रजा के खाते में 25000 हजार रुपए वापस करा दिया। पीड़ित अख्तर राजा ने पुलिस के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगो द्वारा पच्चीस हजार ठगी किए गए रुपए को सुरक्षित हमारे खाते में वापस करा दिया है हलिया पुलिस तथा साइबर क्राइम पोर्टल के उत्कृष्ट कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।







