SAHARANPUR NEWS: हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड सरसावा में ब्लॉक प्रमुख ताहिर हसन की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। तिरंगा यात्रा देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर जय हिन्द के नारों के साथ विकासखंड की ग्राम पंचायत पटनी के प्राथमिक विद्यालय से आरंभ कर ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला शिक्षण एवम् प्रशिक्षण संस्थान पटनी पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और देशभक्ति गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के अध्यापक एवं बच्चों द्वारा भी रैली में प्रतिभाग किया गया।
तिरंगा रात्रा में ग्राम प्रधान पटनी प्रतिनिधि कुरबान, पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी, विनोद, तबरेज़ आलम, करेशन, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी आदि गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही खंड विकास अधिकारी रामभरोस सारण, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, सचिव अमित राठी नीतू, वसंत कुमार, विकास कुमार अक्षय कुमार, रमेश, विक्रम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा चौधरी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम आदि सहित लगभग 800 प्रतिभागी उपस्थित रहे।







