संग्रामगढ़ प्रतापगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामपुर संग्रामगढ़ में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का एक दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम शानदार तरीके से आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में बच्चों के सार्वभौमिक विकास में बुनियादी शिक्षा का महत्व और सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी अभिभावकों को जागरूक किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रवि शंकर उपाध्याय ने की मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर संग्रामगढ़ पुष्पा शर्मा और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संचालन ए. आर. पी. राजेंद्र यादव और जितेंद्र शुक्ला ने किया, इस मौके पर ए.आर.पी. नवीन कुमार शुक्ला ,सूर्यकांत पांडेय,अनुपम शुक्ला,शिव शक्ति मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश पांडेय ,हरिकेश कुमार, अमृत लाल, बृजेन्द्र नारायण पांडेय, साहबलाल, रेनू सिंह डॉ शशीन्द्र कुमार शुक्ला, रोहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।







