PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर शुक्रवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मोतीराम का पुरवा पहाड़पुर में युवक ससुराल आया था। फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंगी के रामपुर निवासी श्याम सुन्दर शुक्ला पुत्र महेश शुक्ला बीती दो सितम्बर को ससुराल आया था। पत्नी की विदाई को लेकर गांव के प्रदीप मिश्रा ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक की चीख पुकार पर आरोपी द्वारा जानलेवा हमले की नीयत से गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी द्वारा पीड़ित को जानलेवा धमकी भी दी गयी। चोटहिल की तहरीर पर सांगीपुर पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। दरोगा जगयेस कुमार फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के डभियार मार्ग के सराय सेतन मोड़ के समीप पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।







