फोटो-हंसम जायसवाल
PRAYAGRAJ NEWS: हंसम जायसवाल के हरफनमौला खेल (47 रन एवं 4-0-04-3) की बदौलत मोनिरबा एकादश ने ट्रिपल आईटी क्लब को 128 से हराकर शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। लूकरगंज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में मोनिरबा एकादश 28.5 ओवर में 235 रन (मार्मिक राज 71, हंसम जायसवाल 47, अभिजीत त्रिपाठी 37, स्वार्मिल चंद्र 21, निर्भय सिंह 3/69, चितरंजन चौबे 2/39, कृष्ण यादव 2/43) बनाए। जवाब में ट्रिपल आईटी क्लब की टीम 17.1 ओवर में 107 रन (निर्भय सिंह व आयुष राय 29-29, हंसम जायसवाल 3/04, अभिजीत त्रिपाठी 3/39) पर सिमट गई। हंसम जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







