Home उत्तर प्रदेश स्वैच्छिक तबादले वाले शिक्षक होने लगे कार्य मुक्त

स्वैच्छिक तबादले वाले शिक्षक होने लगे कार्य मुक्त

जिले के 703 शिक्षकों का स्वैच्छिक आधार पर हुआ है तबादला

PRAYAGRAJ NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले के 703 शिक्षक, शिक्षिकाओं का तबादला स्वैच्छिक अंतरू जनपदीय तबादला नीति से किया था। बीएसए देवव्रत सिंह तबादले वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को अब कार्यमुक्त और कार्यभार संभालने के लिए लग गये है। बीएसए ने बताया कि दो, तीन दिन में तबादले वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त कर उनको नये विद्यालयों में कार्यभार सौंपा जा रहा है जिससे कि शिक्षण कार्य प्रभावित ना होने पाए। उधर,
प्राथमिक विद्यालय जेठूपुर विकासखंड कौंधियारा में कार्यरत प्रधानाध्यापिका  श्रीमती कल्पना का स्थानांतरण उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरवार ब्लॉक जसरा  में हो गया है। वह आज कार्यमुक्त हो गयी। इस पर  विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह आयोजित किया गया।