Home उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य में योग के संबंध में दी जानकारी

स्वास्थ्य में योग के संबंध में दी जानकारी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी विभाग में आयोजित हुई कार्यशाला

JHANSI: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में योग माह के उपलक्ष में’ योग एवं उस के महत्व के बारे में डा० बृजेंद्र कुमार द्वारा योग के माध्यम से किस प्रकार विभिन वीमारियों को दूर किया जा सकता है के विषय में छात्रों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां चिकित्सा की अन्य सभी विधायक रोग के पश्चात उपचार प्रदान करती हैं वहीं योग हमें स्वस्थ बनाकर योग से रोग से दूर रखता है। इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर आरके सैनी एवं पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर विनीत कुमार द्वारा किया गया। प्रोफेसर सैनी ने बताया कि योग केवल उत्सव या माह का विषय नहीं है बल्कि हमें इसे अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन शामिल करना चाहिए। विनीत कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से निश्चय ही छात्रों में योग के प्रति जागरूकता विकसित होगी। अतिथियों का स्वागत एवं आभार डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राघवेंद्र यादव रामसेवक एवं भगत सिंह के साथ फिजियोथैरेपी विभाग के विभिन्न सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।